महोत्सव के बारे में

पुरातन संस्कृति से सुशोभित, देव-शास्त्र-गुरु की भक्ति में अहर्निश समर्पित, अनेक संतों की पावन चरण रज से पवित्र राजस्थान की पावन धरा मार्बल नगरी सावर (अजमेर) में नवनिर्मित श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर की प्रतिष्ठा हेतु श्री मज्जिनेन्द्र जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव एवं जैनेश्वरी मुनि दीक्षा का भव्य कार्यक्रम दिनांक 13 मई से 18 मई 2025 तक आयोजित किया जा रहा है।
पावन सानिध्य एवं आशीर्वाद
इस महोत्सव में परम पूज्य वात्सल्यमूर्ति आचार्य श्री 108 इन्द्रनन्दी जी महाराज ससंघ, बालाचार्य श्री 108 निपूर्णनंदी जी महाराज ससंघ के एवं परम पूज्या भारत गौरव, स्वस्तिधाम प्रेरिका, गणिनी आर्यिका 105 श्री स्वस्तिभूषण माताजी ससंघ के मंगल सानिध्य व युवा प्रतिष्ठाचार्य श्री पं. मनोज जैन शास्त्री (बगरोही) शाहगढ़ म.प्र. के कुशल निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है।
मूलनायक
इस महोत्सव में मूलनायक 1008 श्री चन्द्रप्रभु भगवान एवं 1008 श्री नेमीनाथ भगवान की प्रतिष्ठा की जाएगी। नवनिर्मित श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर, सावर में इन भगवानों की प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी।
महोत्सव की विशेषताएं
पंचकल्याणक प्रतिष्ठा
गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान और मोक्ष - पांचों कल्याणकों का भव्य आयोजन किया जाएगा।
जैनेश्वरी मुनि दीक्षा
पूज्य आचार्य श्री के कर-कमलों से भव्य जैनेश्वरी दीक्षाएँ संपन्न होंगी।
विश्व शांति महायज्ञ
विश्व शांति के लिए विशेष महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
जिनेन्द्र प्रभु का रथ
21 हाथी, 4 अश्व रथ, 4 अश्व, 2 ऊँटगाड़ी, 4 जयघोष के साथ पुष्पवृष्टि का आयोजन किया जाएगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम
विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भजन संध्या भी शामिल है।
प्रवचन
पूज्य आचार्यश्री एवं आर्यिका संघ के प्रवचनों का आयोजन किया जाएगा।
प्रतिष्ठाचार्य
युवा मनीषी पं. मनोज कुमार जी जैन शास्त्री
बगरोही (शाहगढ़) म.प्र.
मो. 9782415222
श्री माणकचन्द जैन शास्त्री
सह-प्रतिष्ठाचार्य
आमंत्रण
अतः इस महानुष्ठान में आप सपरिवार इष्ट मित्रों सहित पधारकर पुण्य संचय करते हुए कार्यक्रम को शोभा प्रदान करें।
आयोजक
श्री मज्जिनेन्द्र जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति एवं अग्रवाल दिगम्बर जैन समाज, सावर
सकल जैन समाज, सावर, जिला-अजमेर (राज.)
सम्पर्क सूत्र: 8107691680, 98298-11687, 9828409568, 9667108010